नगरपालिका के समक्ष प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

भीषण गरमी में पुरुिलया नगरपािलका के िवभिन्न वार्ड के नागरिकों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है. नगरपािलका समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है. इससे गुस्साये नागरिकों ने नगरपािलका के समक्ष जमकर प्रदर्शन िकया. महिलाओं ने उपाध्यक्ष के कार्यालय के सामने बैठ खूब नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकािरयों की पुिलस […]

विज्ञापन
भीषण गरमी में पुरुिलया नगरपािलका के िवभिन्न वार्ड के नागरिकों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है. नगरपािलका समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है. इससे गुस्साये नागरिकों ने नगरपािलका के समक्ष जमकर प्रदर्शन िकया. महिलाओं ने उपाध्यक्ष के कार्यालय के सामने बैठ खूब नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकािरयों की पुिलस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी हो गई.
आद्रा : पुरुलिया नगरपालिका के सभी 23 वार्डों में पानी की किल्लत से जूझ रहे नागरिकों ने गणतांत्रिक गठबंधन के बैनर तले पुरुलिया नगरपालिका का घेराव किया. भारी संख्या में महिलाएं भी इसमें शामिल थीं. महिलाओं ने नगरपािलका उपाध्यक्ष समीम दाद खां के कार्यालय के समक्ष बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के प्रतिवाद करने पर आंदोलनकारियों एवं पुलिस के बीच भी धक्का-मुक्की भी हुई. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद सुदीप काल्टू मुखर्जी, माकपा नेता सहपूर्व नपा अध्यक्ष केष्टो विश्वास, विनायक भट्टाचार्या ने कहा कि तृणमूल परिचालित पुरुलिया नगरपालिका नगर सेवा देने में िवफल साबित हो रही है.
शहर में नगरवासी बूंद-बूंद को तरस रहे हैं. नगरपालिका के अध्यक्ष तथा तृणमूल पार्षद बड़ी रकम लेकर शहर के बड़े बड़े मॉल में पानी दे रहे हैं. प्रभावी ठेकेदारों को निर्माण कार्य के लिये पानी मुहैया कराया जा रहा है. आंदोलन का समर्थन करते हुए 18 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद छाया दास ने कहा कि तृणमूल परिचालित नगरपालिका शहरवासियों को पानी देने में पूरी तरह व्यर्थ है. नपा अध्यक्ष तथा कुछ पार्षदों की मदद से पानी की आपूर्ति में करोड़ों का धंधा िकया जा रहा है. पुरुलिया में पानी है लेिकन नगरपालिका में इंजीनियरों की कमी तथा वार्डों में सकारात्मक परियोजना नहीं होने से शहरवासी पानी को तरस रहे हैं. आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि 12 घंटे में नगरपालिका पानी की व्यवस्था नहीं करेगी तो वृहत् आंदोलन िकया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola