आठ दिनों से जलापूर्ति बाधित, परेशानी

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर. वार्ड एक के कई इलाकों में पानी की घोर किल्लत से बढ़ी परेशानी दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड एक के जब्बार पल्ली, बीजपाड़ा में पानी की किल्लत के कारण निवािसयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आठ दिनों से जलापूर्ति नहीं होने के कारण समस्या और िवकराल हो गई […]

विज्ञापन
दुर्गापुर. वार्ड एक के कई इलाकों में पानी की घोर किल्लत से बढ़ी परेशानी
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड एक के जब्बार पल्ली, बीजपाड़ा में पानी की किल्लत के कारण निवािसयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आठ दिनों से जलापूर्ति नहीं होने के कारण समस्या और िवकराल हो गई है. क्षेत्र के समीर दे, धर्मबाउरी, सीताराम साव, अनूप राय, कालीपद साहा, सोमनाथ पाल ने बताया कि बीजूपाड़ा में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है. ढाई सौ परिवार इससे प्रभािवत है. जलापूर्ति बािधत होने से नागरिकों को पानी के िलये दूरदराज जाना पड़ रहा है. कुछ लोग पानी खरीदने पर मजबूर है.
घरों के कुएं गरमी के कारण सूख गये हैं. पानी का कनेक्शन होने के बावजूद आपूर्ति ठीक से नहीं होती है. प्रत्येक साल गरमी के मौसम में जल संकट उत्पन्न हो जाता है. बावजूद इसके दुर्गापुर नगर निगम पेयजल संकट दूर करने के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. चुनाव के समय में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पेयजल की समस्या दूर करने के लिये बड़ी-बड़ी बातें कहकर चले जाते हैं. लेकिन कोई भी राजनीतिक दल समस्या का समाधान करने के िलये पहल नहीं करता.
दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी ने शहर में पानी का संकट दूर करने के िलये दुर्गापुर बैरेज से पानी लाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों की वाटर टंिकयों में देकर वहां से क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना बनाई थी. कुछ जगहों में जलापूर्ति ठीक है लेिकन अनेक जगहों में अब भी पानी का संकट बरकरार है. दुर्गापुर नगर निगम भी टैंकर से जलापूर्ति नहीं कर रहा है.
स्थानीय पार्षद रीना चौधरी ने आश्वासन दिया था कि टैंकर से जलापूर्ति के िलये एमआइसी(जल) प्रमोद सरकार से बात हो रही है. पार्षद रीना चौधरी ने कहा कि हर बार नगर निगम को जलसंकट से अवगत कराया जाता है. लेिकन कोई कारगर कदम नहीं उठाया जाता है. तृणमूल पार्षदों के वार्डों में टैंकर से जलापूर्ति की जाती है.
लेकिन उनके वार्ड के क्षेत्रों में नहीं की जाती है. अगर पानी की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं िकया गया तो नगर निगम का घेराव किया जायेगा. नगर निगम के एमआइसी (जल) प्रमोद सरकार से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद पाया गया. मेयर अपूर्व मुखर्जी ने कहा कि विषयों की जानकारी लेने पर टैंकर से जलापूर्ति की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola