इवीएम में कैद 83 उम्मीदवारों की किस्मत

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान. 16 विधानसभा केंद्रों में भीषण गरमी, छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न दुर्गापुर/पानागढ़/बर्दवान. राज्य विधानसभा के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को बर्दवान जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 16 विधानसभा केंद्रों में िछटपुट हिंसक घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया. शाम पांच बजे तक 80 फीसदी वोट पड़े थे. खंडघोष(एससी), बर्दवान दक्षिण, रायना […]

विज्ञापन
बर्दवान. 16 विधानसभा केंद्रों में भीषण गरमी, छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न
दुर्गापुर/पानागढ़/बर्दवान. राज्य विधानसभा के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को बर्दवान जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 16 विधानसभा केंद्रों में िछटपुट हिंसक घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया. शाम पांच बजे तक 80 फीसदी वोट पड़े थे. खंडघोष(एससी), बर्दवान दक्षिण, रायना (एससी), जमालपुर (एससी), मंतेश्वर, कालना (एससी), मेमारी, बर्दवान उत्तर (एससी), भातार, पूर्वस्थली दक्षिण, पूर्वस्थली उत्तर, कटवा, केतुग्राम, मंगलकोट, आउसग्राम (एससी) व गलसी (एससी) के बूथों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी.
मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ. इसके साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 16 विधानसभा केंद्रों के कुल 83 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो गई. सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस, माकपा, भाजपा के अलावा झारखंड दिशम पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, मूल निवासी पार्टी ऑफ इिण्डया, भाकपा माले लिबरेशन, पीडीएस, एसयूसीआई के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहें हैं. 19 मई को इनकी किस्मत का फैसला होगा.
15 हजार अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी थे तैनात फिर भी हुई घटनाएं: मतदान के दौरान किसी भी अिप्रय घटना से निपटने के लिए 15 हजार अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए थे, जिसमें आठ हजार बर्दवान पुिलस के कर्मी भी शामिल थे. बावजूद इसके कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान कई अिप्रय घटनाएं हुईं. केतुग्राम विधानसभा क्षेत्र में सीपीएम कर्मी का कान काटने तथा मारकर उसका पैर तोड़ने, बूथ के सामने बमबाजी व गोलीबारी करने, सीपीएम पोलिंग एजेंटों को मारने की धमकी देने तथा बूथ जाने में बाधा देने की घटनाएं हुई हैं.
माकपा के पोलिंग एजेंटों को धमकाया: मंतेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों के सीपीएम पोलिंग एजेंट को बीत रात धमकाने का आरोप टीएमसी पर लगा है. इस सम्बन्ध में सीपीएम प्रत्याशी चौधरी मोहम्म्द हिदायेतुल्ला का आरोप है कि धमकी के डर से वे लोग बूथ में नहीं जा रहे हैं. इस मामले में टीएमसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.
पोिलंग एजेंट को बूथ में घुसने से रोका: बर्दवान दक्षिण विधानसभा केंद्र के विवेकानन्द कॉलेज की बूथ संख्या 232 में सीपीएम पोलिंग एजेंट को घुसने में बाधा एवं सीपीएम समर्थकों को मतदान करने में बाधा पहुंचने का आरोप टीएमसी पर लगा है. बाद में सीपीएम प्रत्याशी ऐनुल हक एवं केंद्रीय बलों के हस्तक्षेप के बाद पोलिंग एजेंट को बूथ में घुसाया गया. वहीं ठाकुरपल्ली की बूथ संख्या 282 में सीपीएम पोलिंग एजेंट अिसतवरण भौमिक की पिटाई कर दी गई. इसके लिए भी टीएमसी को दोषी ठहराया गया है. दूसरी ओर, मंगलकोट विधानसभा क्षेत्र के मंगलकोट ग्राम पंचायत इलाके में बूथ संख्या 66 से 76 तक के 10 बूथों में सीपीएम पोलिंग एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने पर रोक लगने का आरोप भी टीएमसी पर ही लगा है.
बूथ में नहीं घुसने िदया: गलसी विधानसभा सीट के कांकसा विदविहार 12 नंबर बूथ में तृणमूल ने माकपा एजेंट को घुसने से रोक िदया. केतुग्राम के 134, 135 नंबर बूथ में भी माकपा एजेंटों के प्रवेश पर रोक लगाने का तृणमूल पर आरोप है.
इवीएम खराब होने से मतदान प्रभािवत: गलसी के कांकसा गर्ल्स हाईस्कूल के 63 नंबर बूथ में इवीएम खराब होने के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ.
मीिडया के साथ दुर्व्यवहार: मंगलकोट के 180 नंबर बूथ में केंद्रीय वाहिनी पर मीडिया के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है. प्रिसाइडिंग ऑफिसर की कार्य पद्धति को लेकर उससे सवाल के बाद खबर संग्रह करने गये इलेक्ट्रॉिनक मीडिया के साथ दुर्व्यवहार किया गया. घटना को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की गई है.
माकपा कार्यकर्ता का िसर फोड़ा: मंगलकोट 23 नंबर बूथ में वोट देने गये माकपा कार्यकर्ता मिराज शेख का तृणमूल कर्मियों ने िसर फोड़ दिया. गलसी के उच्चग्राम हाईस्कूल के 188, 189 नंबर बूथ पर पहुंचे माकपा कर्मियों पर हमला िकया गया. प्रार्थी नंदलाल पंडित ने यह आरोप लगाया है.
तृणमूल समर्थक गिरफ्तार: केतुग्राम हाटमुर के 83 नंबर बूथ पर हमला करने के आरोप में चार तृणमूल समर्थक अपरािधयों को िगरफ्तार िकया गया है.
मंगलकोट में बीएलओ की लू लगने से मौत: बर्दवानजिले के मंगलकोट विधानसभा सीट पर मतदान के दिन तीव्र गरमी की चपेट में आकर 65 नंबर बूथ में मतदान कार्य में आये बीएलओ कर्मी रवीन्द्रनाथ घोष की लू लगने से मौत हो गई. घटना की जानकारी बर्दवान जिला शासक डॉ सौमित्र मोहन ने दी.
ग्यारह बूथों के बदले गये इवीएम: बर्दवान जिले में तीसरे चरण के मतदान के दिन मतदान के दौरान 11 बूथों की इवीएम खराब होने के कारण मतदान प्रभावित हुआ. हालांकि बाद में तुरंत उक्त मशीनें बदल दी गई.
कांकसा बमबाजी मामले में एक गिरफ्तार: पानागढ़. गलसी विधानसभा क्षेत्र के विदबिहार अंचल के अजय पल्ली से केंद्रीय वाहिनी ने बमबाजी के आरोप में तृणमूल कर्मी फनीभूषण मजूमदार को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि शाम पांच बजे के बाद मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर बमबाजी की जा रही थी.
बुदबुद तृणमूल पंचायत सदस्य गिरफ्तार: पानागढ़. गलसी विधानसभा क्षेत्र के बुदबुद महाकाली विद्यालय स्थित 49 नंबर बूथ में गड़बड़ी फैलाने के अभियोग में स्थानीय तृणमूल पंचायत सदस्य सौमू कुंडू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola