बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखा कर लूट लिये 49.5 हजार रुपये

इस शिकायत के मिलने पर साइबर थाना पुलिस भी हैरान है. करीब एक वर्ष बाद बिजली कनेक्शन कटने के नाम पर लूटने का यह मामला आया है.
बिजली कटने के डर से झांसे में आ गये कई लोग और गंवायी अपनी जमापूंजी बिजली बिल के नाम पर लूटनेवाले सारे पीड़ित हैं दुर्गापुर सिटी सेंटर के निवासी आसनसोल.आपके बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण आज रात आठ बजे आपका बिजली कनेक्शन कट जाएगा, इससे बचना है तो बिल का भुगतान करने के लिए रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन इंस्टॉल करें. साइबर ठगों के इसी झांसे में फंसकर दुर्गापुर, सृजनी नायडूपथ, सिटीसेंटर इलाके के निवासी सुभेन्दु दासगुप्ता ने 49.5 हजार रुपये गंवा दिया. जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर क्राइम थाना आसनसोल में की. उनकी शिकायत के आधार पर कांड संख्या 24/25 में बीएनएस की धारा 316(2)/318(4)/319(2)/61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. इस शिकायत के मिलने पर साइबर थाना पुलिस भी हैरान है. करीब एक वर्ष बाद बिजली कनेक्शन कटने के नाम पर लूटने का यह मामला आया है. कुछ समय के लिए साइबर अपराधियों का यह सबसे चलती ट्रिक्स था, जिसमें लोग तुरंत फंस जाते थे. श्री दासगुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि 17 जनवरी 2025 को सुबह 10.49 बजे उनके मोबाइल फोन पर 9903270783 नम्बर से कॉल आया. कॉल करनेवाले ने खुद को डब्ल्यूबीएसइडीसीएल का सहायक अभियंता बताते हुए कहा कि बिजली बिल बकाया होने क़े कारण उनका बिजली कनेक्शन कट जाएगा. उसने सुझाव दिया कि एक रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन अपने मोबाइल फोन पर इंस्टाल करें, इससे इलेक्ट्रिक बिल अपडेट हो जाएगा. वे उसके दिशानिर्देशों का पालन करते गये और अचानक देखा कि उनके एचडीएफसी बैंक से 49.5 हजार रुपये निकल गया. उन्होंने अहसास हुआ कि वे साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गये हैं. तुरंत उन्होंने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल में की और अब आकर साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




