इंटक नेता प्रभात गोस्वामी का निधन

Published at :12 Mar 2015 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
इंटक नेता प्रभात गोस्वामी का निधन

आसनसोल : इंटक नेता प्रभात गोस्वामी (84) का निधन मंगलवार को बाली (कोलकाता) स्थित अस्पताल में हो गया. उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार कोलकाता में ही कर दिया गया. उनके निधन से इंटक तथा कांग्रेस कर्मियों में शोक की लहर है. इंटक से संबंधित कोलियरी मजदूर यूनियन के जिला सचिव चंडी बनर्जी ने शोक […]

विज्ञापन
आसनसोल : इंटक नेता प्रभात गोस्वामी (84) का निधन मंगलवार को बाली (कोलकाता) स्थित अस्पताल में हो गया. उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार कोलकाता में ही कर दिया गया. उनके निधन से इंटक तथा कांग्रेस कर्मियों में शोक की लहर है.
इंटक से संबंधित कोलियरी मजदूर यूनियन के जिला सचिव चंडी बनर्जी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से यूनियन को काफी क्षति हुई है. श्रमिकों के हित के लिये उन्होंने लगातार आंदोलन किया. जिसकी जितनी सराहना की जाये कम है. वह काफी समय से बिमार चल रहे थे. उनके निधन पर सभी यूनियनों तथा इसीएल कर्मियों ने शोक प्रकट किया.
जैक संयोजक तथा सीएमएस ((एटक) के महासचिव आरसी सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन के साथ ही मजदूर आंदोलन के एक अध्याय का समापन हो गया है. उन्होंने श्रमिकों व कर्मचारियों के हित में लगातार अपनी सक्रियता बनायी रखी. एचएमएस नेता एसके पांडेय ने कहा कि कोयलांचल में उनकी क्षतिपूत्तर्ि संभव नहीं है. उन्हें ट्रेड यूनियन आंदोलन की काफी समझ थी तथा उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभायी थी. उनके न रहने से श्रमिक आंदोलन कमजोर होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola