शिशु कन्या के साथ दुष्कर्म आरोपी फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2015 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत कन्यापुर निवासी विधवा की साढ़े चार वर्षीया पुत्री के साथ शनिवार को 50 वर्षीय पड़ोसी नरेश दे ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता को शनिवार की देर रात आसनसोल जिला अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़िता की हालत में सुधार है. आरोपी फरार […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत कन्यापुर निवासी विधवा की साढ़े चार वर्षीया पुत्री के साथ शनिवार को 50 वर्षीय पड़ोसी नरेश दे ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता को शनिवार की देर रात आसनसोल जिला अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़िता की हालत में सुधार है. आरोपी फरार है.
घटना को लेकर इलाके के निवासियों में रोष है. पीड़िता की मां ने बताया कि वह विभिन्न घरों में खाना बनाने का कार्य करती है. शनिवार की संध्या कार्य से बाहर गयी थी. घर लौटने पर उसने बेटी का बिस्तर पर गुमसुम पाया. पूछने पर कोई कारण नहीं बताया. रात में बाथरूम ले जाने पर पुत्री के शरीर से रक्त प्रवाह होने से उन्हें पुत्री ने पूरी जानकारी दी. उसने बताया कि पेशे से वाहन चालक और पड़ोसी नरेश दे उसे घर से बुलाकर ले गया और अपने घर में गलत कार्य किया.
अपने पिता के घर में रहने वाली विधवा ने अपने भाई व पिता के साथ पड़ोसी व्यक्ति के घर जाकर घटना के बारे में पूछताछ की. आरोपी ने उन्हें रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का प्रस्ताव दिया. प्रस्ताव से इंकार करने पर आरोपी ने उसे बुरे अंजाम की धमकी दी. उन्होंने कन्यापुर फांड़ी में शिकायत दर्ज करायी और उसके बाद उन्होंने पुत्री को अस्पताल में दाखिल कराया. वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के आवास में छापेमारी के दौरान कोई भी नहीं मिला. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










