सबक सिखाने की योजना पहले से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

पांडू रविदास को जमानत मिलने के बाद बढ़ा था आक्रोश कुल्टी : सियालडांगा चमारपटटी इलाके के निवासी व कचड़ा चुननेवाले 26 वर्षीय पांडू रविदास को सबक सिखाने की पृष्टभू्मि पहले से ही तैयार थी औ र मौका मिलते ही इसको अंजाम दे दिया गया. हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की आपराधिक पृष्टभूमि रही थी […]
विज्ञापन
पांडू रविदास को जमानत मिलने के बाद बढ़ा था आक्रोश
कुल्टी : सियालडांगा चमारपटटी इलाके के निवासी व कचड़ा चुननेवाले 26 वर्षीय पांडू रविदास को सबक सिखाने की पृष्टभू्मि पहले से ही तैयार थी औ र मौका मिलते ही इसको अंजाम दे दिया गया.
हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की आपराधिक पृष्टभूमि रही थी तथा विभिन्न थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है.
परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य
मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसके पिता भझिया रविदास की मौत हो चुकी है. सार्वजनिक तौर पर वह कचड़ा चुन कर रोजगार करता था तथा पूरे परिवार का पालन पोषण करता था. परिवार में उसकी विधवा मां, पत्नी, साढ़े चार साल का पुत्र व 13 वर्ष का छोटा भाई किशन रविदास है. घटना के बाद से ही पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
मां और पत्नी का कहना है कि उसके परिवार को भरण पोषण कैसे होगा? यदि पांडू के खिलाफ कोई आरोप था तो पुलिस जांच कर ही रही थी. उसे कोर्ट ने जमानत दी थी. इसके बाद हत्यारों को अपना निर्णय सुनाने का क्या अधिकार था? उन्होंने कहा कि जिस समय मां-बेटे थाना गये थे, उस समय यदि पुलिस अधिकारी आ जाते तो शायद पांडू की जान बच जाती. उन्होंने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी.
फोटोग्राफर के साथ मारपीट
हत्या के मामले में नामजद आरोपी रहे तथा आमबाद निवासी शंभू साव के घर पर भारी पथराव किया गया. उस समय इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े फोटोग्राफर श्याम दास के साथ उग्र निवासियों ने मारपीट की. उनका कैमरा छिनने, क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गयी. उनके कपड़े फाड़ दिये गये. उपद्रवियों को लगा कि तस्वीर आने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया. उन्होंने इस संबंध में कुल्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










