डॉक्टर की हत्या !

Published at :05 Jan 2015 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर की हत्या !

पानागढ़ : वीरभूम के रामपुरहाट में रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ कोलकाता के चिकित्सक का उनके चेंबर में फांसी से झूलता शव बरामद किया गया. खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में लेकर रामपुरहाट महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस ने बताया कि चिकित्सक काली […]

विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम के रामपुरहाट में रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ कोलकाता के चिकित्सक का उनके चेंबर में फांसी से झूलता शव बरामद किया गया. खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में लेकर रामपुरहाट महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि चिकित्सक काली प्रसाद अधिकारी कोलकाता स्थित नेशनल मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक होने के साथ ही सह अध्यापक पद पर भी कार्यरत थे. वह सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को रामपुरहाट स्थित किराये के मकान में अपने चेंबर में आते थे और मरीजों का चेकअप करते थे. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चेंबर में ही चिकित्सक का झूलता शव पाया गया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गयी है. जानकारी पा कर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं मृत चिकित्सक काली प्रसाद अधिकारी के परिजनों का आरोप है कि श्वास अवरोध कर हत्या करने के बाद उन्हें फांसी के फंदे से लटका दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola