तापमान के गिरने के कारण बढ़ी ठिठुरन, जन-जीवन प्रभावित

तापमान के और गिरने की संभावना दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके मे बीते दो दिनों से चल रही शीतलहरी ने लोगों को परेशान कर रखा है. शुक्रवार को भी मौसम काफी सर्द रहा. पिछले कुछ दिनों से ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. जैसे-जैसे तापमान में गिरावट दर्ज हो […]
तापमान के और गिरने की संभावना
दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके मे बीते दो दिनों से चल रही शीतलहरी ने लोगों को परेशान कर रखा है. शुक्रवार को भी मौसम काफी सर्द रहा. पिछले कुछ दिनों से ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. जैसे-जैसे तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है, ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है.
ठंड का असर जन-जीवन पर देखने को मिल रहा है. दोपहर में भी ठंडी हवाएं लोगों को कंपकपा रही हैं. शिल्पांचल व आसपास के इलाके में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है.
मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकता है. मौसम के करवट लेने से लोगों की दिनचर्या भी बदल गयी है. लोगों को दिन में भी अलाव जलाकर आग सेंकते हुए देखा जा रहा है. सुबह धूप निकलने के बाद ही लोग अपने घर से निकल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




