प्रभात खबर के नाम पर किया दुष्प्रचार, खड़गपुर में बेबुनियाद व मनगढ़ंत तथ्य छपे लीफलेट बंटे

Updated at : 24 Nov 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर के नाम पर किया दुष्प्रचार, खड़गपुर में बेबुनियाद व मनगढ़ंत तथ्य छपे लीफलेट बंटे

खड़गपुर : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व प्रभात खबर डॉट कॉम के नाम का दुरुपयोग कर गलत प्रचार कर रहे हैं. ऐसे अवांछित तत्व प्रभात खबर की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. शनिवार को खड़गपुर शहर के कुछ इलाकों […]

विज्ञापन

खड़गपुर : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व प्रभात खबर डॉट कॉम के नाम का दुरुपयोग कर गलत प्रचार कर रहे हैं. ऐसे अवांछित तत्व प्रभात खबर की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. शनिवार को खड़गपुर शहर के कुछ इलाकों में प्रभात खबर डॉट कॉम के लोगो का दुरुपयोग करते हुए गलत और आधारहीन सूचना को प्रचारित करने के लिए लीफलेट बांटे गये.

इन लीफलेट में गैर कानूनी तरीके और गलत इरादे से प्रभात खबर डॉट कॉम के लोगो का इस्तेमाल कर ‘हिंदी बोलने वालों की बंगाल में कोई जगह नहीं – दिलीप घोष’ जैसी एक लाइन की एक सूचना स्थानीय सांसद दिलीप घोष की तस्वीर के साथ प्रकाशित की गयी, जबकि प्रभात खबर डॉट कॉम ने कभी भी ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं की है.

यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और मनगढ़ंत है. गलत मकसद से इसे छपवा कर प्रचारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध व अनैतिक है. इस बीच, प्रभात खबर ने स्थानीय थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी है. दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री घोष ने कहा कि उनके हवाले से जो बयान लीफलेट में छापा गया है, वह उन्होंने कभी नहीं दिया है. यह पूरी तरह से बेबुनियाद और मनगढ़ंत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola