जापानी एंबेसी की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक मरा
Updated at : 05 Nov 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता से दुर्गापुर जा रही थी कार पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के विरुडीहा स्थित दो नंबर हाईवे पर सोमवार सुबह कोलकाता से दुर्गापुर जा रही है जापानी एंबेसी (दूतावास) की कार को एक गैंस टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में […]
विज्ञापन
कोलकाता से दुर्गापुर जा रही थी कार
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के विरुडीहा स्थित दो नंबर हाईवे पर सोमवार सुबह कोलकाता से दुर्गापुर जा रही है जापानी एंबेसी (दूतावास) की कार को एक गैंस टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
पुलिस ने कार चालक का नाम फ़िरोजुद्दीन बताया है. इस घटना की सूचना के बाद मौके वारदात पर पहुंची कांकसा थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शव को बरामद किया. घटना के संबंध में कांकसा थाना प्रभारी अर्नव गुहा ने बताया कि कार में सिर्फ ड्राइवर था और उस पर जापानी एबेंसी का स्टीकर लगा हुआ था.
उक्त कार चालक दक्षिण 24 परगना बारुईपुर के मल्लिकपुर का रहने वाला था. क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले जाया गया है. शव को बरामद कर पुलिस ने दुर्गापुर महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. घटना की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गयी है. टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक वाहन के साथ फरार हो गया है. पुलिस टैंकर की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




