ePaper

मैक्सिलोफेसिअल सर्जरी का सफल ऑपरेशन

Updated at : 10 Aug 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
मैक्सिलोफेसिअल सर्जरी का सफल ऑपरेशन

एचएलजी अस्पताल में विषेशज्ञ सर्जन डॉ सिद्धार्थ शर्मा को मिली सफलता आठ घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद सफलता, टूटी थी आठ हड्डियां आसनसोल : सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हुई कुल्टी निवासी पायल सिंह के चेहरे का आसनसोल एचएलजी अस्पताल में मक्सिलोफेसिअल सर्जरी का सफल ऑपरेशन किया गया. अस्पताल के मक्सिलोफेसिअल विषेशज्ञ सर्जन […]

विज्ञापन

एचएलजी अस्पताल में विषेशज्ञ सर्जन डॉ सिद्धार्थ शर्मा को मिली सफलता

आठ घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद सफलता, टूटी थी आठ हड्डियां
आसनसोल : सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हुई कुल्टी निवासी पायल सिंह के चेहरे का आसनसोल एचएलजी अस्पताल में मक्सिलोफेसिअल सर्जरी का सफल ऑपरेशन किया गया. अस्पताल के मक्सिलोफेसिअल विषेशज्ञ सर्जन डॉ सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने आठ घंटे के लगातार ऑपरेशन के दौरान श्रीमति सिंह के लिओफार्ड वन, लियोफार्ड थ्री, सिमफायोसीस फ्रेक्चर का ऑपरेशन किया. दुर्घटना के दौरान चेहरे की आठ हड्डियां बुरी तरह टूट गयी थी.
ऑपरेशन के दौरान विशेष टाईटेनियम धातु के प्लेटस को टूटी हड्डियों के बीच उपयोग किया गया. सर्जन डॉ शर्मा ने कहा कि स्टील प्लेट के स्थान पर विशेष टाईटेनियम धातु के प्लेट का उपयोग करने से उन्हें निकालने की जरुरत नहीं होगी और वे हमेशा के लिए मरीज के शरीर में रहेंगे. उन्होंने कहा कि अब तक लोगों में मान्यता थी कि चेहरे के गंभीर आपरेशन दक्षिण भारत के अस्पतालों में ही हो सकते हैं.
परंतु बुरी तरह जख्मी पायल के चेहरे के सफल ऑपरेशन ने सफ़लता की एक नयी मिशाल कायम की है. डिसरगढ़ में मां छिन्नमष्तिका मंदिर से पति के साथ घर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में पायल का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया था. एनेस्थिसिया विषेशज्ञ डॉ अनिल कुमार, ओटी सहायक शुभेंदू आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola