नाॅर्थ सियारसोल से बेलबाद रेलवे साइडिंग ट्रांसपोर्टिंग ठप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जामुड़िया : कुनुस्तोड़िया एरिया अंतर्गत नॉर्थ सिआरसोल ओसीपी में कोयला परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों ने परिवहन भाड़ा में वृद्धि की मांग को लेकर रविवार को ट्रांसपोर्टिंग ठप्प कर दी. उन्होंने बताया कि नार्थ सियारसोल से बेलबाद रेलवे साइडिंग में चलने वाले डंपर मालिकों को पहले 35 रुपये टन की दर से भाड़ा भुगतान किया जाता […]
विज्ञापन
जामुड़िया : कुनुस्तोड़िया एरिया अंतर्गत नॉर्थ सिआरसोल ओसीपी में कोयला परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों ने परिवहन भाड़ा में वृद्धि की मांग को लेकर रविवार को ट्रांसपोर्टिंग ठप्प कर दी. उन्होंने बताया कि नार्थ सियारसोल से बेलबाद रेलवे साइडिंग में चलने वाले डंपर मालिकों को पहले 35 रुपये टन की दर से भाड़ा भुगतान किया जाता था. इसे घटाकर 33 रुपये प्रति टन कर दिया गया है. बढ़ती महंगाई में सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं. पर कंपनी ने परिवहन दर कम कर दिया है जिसके कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है.
उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान के लिए कई बार एरिया प्रबंधन से आग्रह किया गया. इसके बावजूद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया. आखिरकार ट्रांसपोर्टिंग ठप करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि परिवहन दर कम किए जाने के कारण पहले जहां 42 डंपर चलते थे, जो कम होकर मात्र 25 रह गये हैं.
इस संबंध में कुनुस्तोड़िया एरिया महाप्रबंधक अमित कुमार धर ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










