वीर सैनिकों की श्रद्धांजलि में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द

दुर्गापुर : आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, मानव जाति के संरक्षण के लिए आतंकवाद का हर हाल में खात्मा होना जरूरी है. ऐसा ही श्लोगान लेकर दुर्गापुर के विभिन्न अंचलों में सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिला. जहां हिंदू, मुस्लिम समेत विभिन्न धर्मों के लोगों ने एक साथ कश्मीर की घटना पर शोक व्यक्त करते […]
दुर्गापुर : आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, मानव जाति के संरक्षण के लिए आतंकवाद का हर हाल में खात्मा होना जरूरी है. ऐसा ही श्लोगान लेकर दुर्गापुर के विभिन्न अंचलों में सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिला. जहां हिंदू, मुस्लिम समेत विभिन्न धर्मों के लोगों ने एक साथ कश्मीर की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मोमबत्ती जुलूस निकाला एवं वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. इलाके के मेन गेट विधानसभा आजाद हिंद क्लब की ओर से पुलवामा में शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान पाकिस्तान से बदला लेने के लिए सरकार से अपील की.
कार्यक्रम में सैयद हसन इमरान, सैयद मंजर आलम, रमन उपाध्याय, महाराज जी, सैयद फारूक आजम, मोहम्मद इरफान आलम, रफी आलम ने बताया कि भारत एक संप्रदाय सौहार्द देश है. जात-पात, धर्म से उठकर देश का हर नागरिक एक होकर विकसित राष्ट्र का सपना दिखता है. कुछ आतंकवादी संगठन भारत की अखंडता को तोड़ने का प्रयास कर रही है. कश्मीर की घटना मानव जाति को शर्मसार किया है. केंद्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा. शहर के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत सिनेमा रोड के लोगों ने कश्मीर घटने को लेकर इलाके में मोमबत्ती जुलूस निकाला जहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर कश्मीर की घटना की कड़ी निंदा की.
मोमबत्ती जुलूस स्टेशन के रेल गेट से शुरू होकर सिनेमा रोड मोर तक पहुंचा. जहां सभी लोगों ने शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. सद्दाम हुसैन, मोहम्मद जमशेद, भोला यादव, बच्चा सिंह, अनिल सिंह ने बताया कि आतंकी हमला में शहीद हुए सैनिकों से हर नागरिक का खून खोल रहा है. सरकार को इसका हर हाल में बदला लेना होगा.
बेनाचिटी के इलाके में अग्रणी सांस्कृतिक परिषद की ओर से सैनिकों के याद में मोमबत्ती जुलूस निकाला गया. जुलूस क्याजर मोड़ से शुरू होकर नाचन रोड होते हुए प्रान्तिका बस पड़ाव तक पहुंचा. मौके पर सांस्कृतिक परिषद के सचिव राकेश भटड, समाजसेवी सोना मुखर्जी ने कहा कि हर हाल में सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी होगी. इसके अलावा भगत सिंह मोड़ 4 नंबर वार्ड के भारती मोड़, कोर्ट मोड़, नईम नगर, इस्पात पल्ली, नतून पल्ली, कदा रोड, सहित कई इलाकों में आम नागरिकों ने मोमबत्ती जुलूस निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




