बर्दवान : मनरेगा में बड़ी राशि की हेराफेरी, राज्य सरकार की ऑडिट में हुआ इसका खुलासा, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 12:47 AM
बर्दवान : जमालपुर थाना अंतर्गत दो पंचायतों में सौ दिन रोजगार योजना (मनरेगा) में लाखों रुपये की हेराफेरी की शिकायत मिली है. आरोप है कि बड़ी राशि निजी एकाउंट में ट्रांसफर की गई है. राज्य सरकार के स्तर से हुई ऑडिट में यह खुलासा हुआ है. पंचायत के स्तर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया […]
बर्दवान : जमालपुर थाना अंतर्गत दो पंचायतों में सौ दिन रोजगार योजना (मनरेगा) में लाखों रुपये की हेराफेरी की शिकायत मिली है. आरोप है कि बड़ी राशि निजी एकाउंट में ट्रांसफर की गई है. राज्य सरकार के स्तर से हुई ऑडिट में यह खुलासा हुआ है. पंचायत के स्तर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है.
आझापुर पंचायत के प्रधान अशोक कुमार घोष और जमालपुर दो नंबर पंचायत के अधिकारी चंदन मुखर्जी ने जमालपुर थाने मे अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रखंड प्रशासन ने भी इसकी जांच शुरू की है. आरोपी इलाके से फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










