दार्जिलिंग्र : राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर बंद रहा कांग्रेस कार्यालय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2019 12:48 AM

विज्ञापन

दार्जिलिंग्र : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस कार्यालय बंद रहा. बुधवार को देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि के मौके पर दीप जलाकर प्रार्थना सभा आयोजित किया जा रहा है, वहीं दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस कार्यालय बंद रहा. कांग्रेस कार्यालय के गेट में ताला लटका हुआ था. इस संदर्भ […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग्र : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस कार्यालय बंद रहा. बुधवार को देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि के मौके पर दीप जलाकर प्रार्थना सभा आयोजित किया जा रहा है, वहीं दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस कार्यालय बंद रहा. कांग्रेस कार्यालय के गेट में ताला लटका हुआ था.

इस संदर्भ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम कुमार राई से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि अस्वस्थ होने के कारण उपचार के लिये दार्जिलिंग से बाहर हैं. बातचीत के क्रम में हेम कुमार राई ने कहा कि कार्यालय की देखभाल लरेंस पीटी लामा करते थे. वो भी पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ हैं. वे भी उपचार के लिये दार्जिलिंग से बाहर हैं.

इसलिये पिछले काफी दिनों से दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस कार्यालय बंद है. दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से लेकर पुण्यतिथि, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की जयंती और पुण्यतिथि प्रत्येक साल पार्टी कार्यालय में मनाते आ रही है. लेकिन इस बार स्वयं और लरेंस पीटी लामा के बीमार होने के कारण हमलोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यालय में कार्यक्रम नहीं सके. इस बातों को लेकर हमलोग काफी दुखी हैं.

श्री राई ने कहा कि देश में आम चुनाव की हवा चल रही है. ऐसी स्थिति में कार्यालय बंद होने से इसका असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा. इस प्रश्न के जवाब में राई ने कहा कि ऐसा नहीं होगा. पार्टी आला कमान ने संगठन को मजबूत करने के लिये कमिटी गठन का क्रम शुरू कर दिया है. कुछ दिनों पहले कालिम्पोंग जिला कमिटी का चयन पार्टी आला कमान ने किया है. इसी बीच दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस कमिटी का चयन भी पार्टी आला कमान से शीघ्र होने की उम्मीद जतायी.
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल पहले पार्टी आला कमान ने दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस कमिटी को भंग कर दी है. इसके बाद हिल कांग्र्रेस कमिटी का गठन नहीं हुआ है. दार्जिलिंग जिला हिल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष किसे बनने की उम्मीद है. इसके जवाब में हेम राई ने कहा कि यह पार्टी आला कमान का विषय है. होने वाले लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट के बारे पूछे जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम कुमार राई ने कहा कि हमारी मांग है कि लोकसभा सीट से आला कमान भूमिपुत्र को पार्टी उम्मीदवार बनाये. क्योंकि यह मांग दार्जिलिंग के मतदाताओं का है.
श्री राई ने कहा कि इस बारे में हमलोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्वगणों से मुलाकात करके दार्जिलिंग की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी देने का काम कर चुकी है. शीर्ष नेतृत्वगणों को पत्रचार किया गया है. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हमलोगों ने पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर पर दीप जलाकर प्रार्थना नहीं कर पाने से मन दुख है. इधर पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एंव सांस्कृति विभाग ने महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि आयोजित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola