आसनसोल : मांगों के समर्थन में आदिवासियों का प्रदर्शन, मांगे नहीं माने जाने पर शालगिड़ा का एलान करने की दी चेतावनी

आसनसोल : सालानपुर प्रखण्ड के नामोकेशिया में रानीगंज कोलफील्ड एरिया पुनर्वास परियोजना का कार्य तत्काल बन्द करने, आदिवासियों के माझी बाबा, नायिकी बाबा, पाराणिक बाबा, भदय बाबा, जगमाझी बाबा को सरकारी भत्ता प्रदान करने, जिले के आदिवासी इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने सहित 16 सूत्री मांगो को लेकर नामोकेशिया जमीन […]
आसनसोल : सालानपुर प्रखण्ड के नामोकेशिया में रानीगंज कोलफील्ड एरिया पुनर्वास परियोजना का कार्य तत्काल बन्द करने, आदिवासियों के माझी बाबा, नायिकी बाबा, पाराणिक बाबा, भदय बाबा, जगमाझी बाबा को सरकारी भत्ता प्रदान करने, जिले के आदिवासी इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने सहित 16 सूत्री मांगो को लेकर नामोकेशिया जमीन रक्षा कमेटी ने सोमवार को जिलाशासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें एचएलजी मोड़ के पास ही रोक दिया. 15 सदस्यीय शिष्टमंडल ने अतिरिक्त जिलाशासक (जनरल) अरिंदम राय से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन उन्हें सौपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




