यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल को मातृशोक, राज्यपाल शोक जताने के लिए पहुंचे दुर्गापुर

Updated at : 22 Jan 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल को मातृशोक, राज्यपाल शोक जताने के लिए पहुंचे दुर्गापुर

दुर्गापुर : उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की माता का देहांत शनिवार को रात दुर्गापुर में हुआ. रविवार को उनका अंतिम संस्कार दुर्गापुर के बीरभानपुर श्मशान घाट में किया गया. राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी सोमवार को दुर्गापुर पहुंचे. उन्होंने श्री बंसल के घर जाकर उनकी माता को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की माता का देहांत शनिवार को रात दुर्गापुर में हुआ. रविवार को उनका अंतिम संस्कार दुर्गापुर के बीरभानपुर श्मशान घाट में किया गया. राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी सोमवार को दुर्गापुर पहुंचे.
उन्होंने श्री बंसल के घर जाकर उनकी माता को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी.राज्यपाल दोपहर 12 बजे दुर्गापुर पहुंचे. वे कुछ मिनट तक श्री बंसल के आवास में रुके तथा श्री बंसल व उनके भाइयों से भी बातचीत की. श्री बंसल की माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उ
न्होंने कहा कि वह संवेदना जताने आये हैं. ताकि ईश्वर उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.राज्य की राजनीतिक स्थिति और विरोधी दल खासकर भाजपा की सभाओं में बाधा देने के प्रश्न के विषय में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
उन्होंने कहा कि अब तक उनके पास इस संबंध मे कोई सूचना नहीं आयी है. अगर कुछ सूचना आती भी है तो वे सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कह सकते.
सुनील के भाई अशोक बंसल, राकेश बंसल, रतन बंसल भी उपस्थित थे. उत्तर प्रदेश के पंचायत मंत्री भूपेंद्र सिंह, झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, संघ प्रचारक गोपाल शर्मा झारखंड के मंत्री अनूप गुप्ता, भूपेंद्र तिवारी, मनीष शुक्ला, माधवी अग्रवाल, नीतीश मल्लिक आदि उपस्थित थे.
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता राहुल सिन्हा भी शोक व्यक्त करने के लिए सुनील बंसल के घर पहुंचे. परिजनों से मुलाकात की. वापस लौटने के क्रम में श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा को तृणमूल नहीं रोक सकती है. उसकी सभाओं में बाधा दी जा रही है. इससे कुछ नहीं होने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola