एसआई हत्याकांड: सीआईडी ने दो जांच अधिकारियों से की पूछताछ

Updated at : 25 Nov 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
एसआई हत्याकांड: सीआईडी ने दो जांच अधिकारियों से की पूछताछ

पानागढ़ : वीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना के एसआई अमित चक्रवर्ती के हत्या मामले को लेकर सीआइडी जांच में जुट गई है. कोर्ट से 18 अभियुक्तों को बेकसूर करार दिये जाने के बाद कोर्ट के जांच अफसरों के खिलाफ दिये गये बयान को लेकर मामले में सीआईडी ने जांच करने वाले दो अधिकारियों रंजीत बाउड़ी, […]

विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना के एसआई अमित चक्रवर्ती के हत्या मामले को लेकर सीआइडी जांच में जुट गई है. कोर्ट से 18 अभियुक्तों को बेकसूर करार दिये जाने के बाद कोर्ट के जांच अफसरों के खिलाफ दिये गये बयान को लेकर मामले में सीआईडी ने जांच करने वाले दो अधिकारियों रंजीत बाउड़ी, सीआई अरूप सरकार को तलब किया है.
अफसरों को कोलकाता भवानी भवन में बुलाकर उनसे पूछताछ की गई. बताया जाता है कि तीन दिसंबर 2014 को दुबराजपुर के तत्कालीन एसआई अमित चक्रवर्ती की राजनीतिक कलह के बीच बम मारकर हत्या कर दी गई थी. अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद उनकी मौत हो गई थी. मामले को लेकर 50 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट जमा किया गया था. इस घटना में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मामले को लेकर चल रही सुनवाई के बीच ही दो लोगों की मौत हो गयी थी.
एक के नाबालिग होने के बाद 18 के खिलाफ कोर्ट ने सुनवाई की थी. घटना को लेकर मृतक अमित चक्रवर्ती की पत्नी पुतुल चक्रवर्ती ने बार-बार पुलिस की जांच को लेकर आवाज उठाई थी. लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. कोर्ट के मामले की सुनवाई के बाद से सीआईडी मामले को लेकर जांच में जुट गई है. हत्याकांड मामले को लेकर जांच करने वाले दो अफसरों को बुलाकर पूछताछ की गयी. मृतका की पत्नी ने मामले को लेकर उच्च न्यायालय में जाने का मन बनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola