गोल बचाने के क्रम में विपक्षी टीम के खिलाड़ी से टकराकर गोलकीपर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 5:08 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर/बर्दवान : गोल बचाने का प्रयास करने के दौरान गोलकीपर की मौत विपक्षी दल के एक खिलाड़ी के साथ धक्का लगाने से हो गई. मृतक का नाम रिपन माली (18) है. यह घटना पूर्व बर्दवान जिला के कालना थाना अंतर्गत निश्चिंतपुर इलाके में रविवार की शाम को हुई. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
दुर्गापुर/बर्दवान : गोल बचाने का प्रयास करने के दौरान गोलकीपर की मौत विपक्षी दल के एक खिलाड़ी के साथ धक्का लगाने से हो गई. मृतक का नाम रिपन माली (18) है. यह घटना पूर्व बर्दवान जिला के कालना थाना अंतर्गत निश्चिंतपुर इलाके में रविवार की शाम को हुई. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिपन मैदान में गोलकीपर का भूमिका निभा रहा था.
खेलते-खेलते यह दुर्घटना हो गई. विरोधी दल के एक खिलाड़ी के साथ धक्का लगने से रिपन बेहोश हो गया. आशंकाजनक स्थिति में उसे कालना महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार निश्चिंतपुर गांव के मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. इस खेल में रिपन अपने दल की ओर से गोलकीपर की भूमिका निभा रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान में वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था. इसी दौरान विपक्ष दल के एक खिलाड़ी द्वारा मारे गए शॉट को पोस्ट के बाहर करने की समय एक अन्य खिलाड़ी के साथ रिपन काफी जोड़ से टकरा गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे स्थानीय मधुपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. स्थिति बिगड़ते देख उसे कालना महकमा अस्पताल में स्थानांतरित कराया गया. रात में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पिता तपन मलिक ने बताया कि रिपन का पूरा ध्यान फुटबॉल में लगा रहता था. दिहाड़ी मजदूर का काम कर वह घर खर्च में हाथ बंटाता था. लेकिन अवसर मिलने पर ही फुटबॉल लेकर मैदान में खेलने चला जाता था. उसका सपना था कि एक दिन वह देश की ओर से होकर प्रतिनिधित्व करेगा. कोलकाता, बर्दवान, हुगली, नदिया सहित विभिन्न जिलों में वह खेलने चला जाता था. खेल में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए कई पुरस्कार भी उसे मिले हैं. इस घटना की खबर फैलते ही निश्चिंतपुर गांव में मातम छा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










