भाजपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़
Updated at : 13 Aug 2018 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

बांकुड़ा : खातड़ा थाना अंतर्गत राजापाड़ा स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. कागजात नष्ट कर दिये गये. इलेक्ट्रिक तार काट दिया गया तथा पार्टी का झंडा जला दिया गया. घटना के लिये भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाया है. दूसरी तरफ, तृणमूल इसे […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : खातड़ा थाना अंतर्गत राजापाड़ा स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. कागजात नष्ट कर दिये गये. इलेक्ट्रिक तार काट दिया गया तथा पार्टी का झंडा जला दिया गया. घटना के लिये भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाया है.
दूसरी तरफ, तृणमूल इसे साजिश करार दे रही है. खातड़ा तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मोहन महतो ने कहा कि तृणमूल हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करती है. आरोप बेबुनियाद है. भाजपा नेता श्यामल सरकार ने कहा कि इस तरह से भाजपा को आगे बढ़ने से नहीं रोका जा सकता है. दूसरी ओर, रविवार दोपहर भाजपा के विष्णुपुर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुयी.
विष्णुपुर सांगठनिक जिला पार्टी के वाहन में तोड़फोड़ की गयी. भाजपा नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सभा में भाग लेने गये थे. मौके का फायदा उठाकर तृणमूलियों ने घटना को अंजाम दिया. दूसरी ओर, तृणमूल आरोप को झूठा करार दे रही है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले खातड़ा में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर भी हमला किया गया था. थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी थी. 48 घंटे बीतने से पहले ही पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




