सेवेन स्टार क्लब काली पूजा का उदघाटन किया मेयर ने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आयोजक मंडली के सदस्य बल्ला ठाकुर ने मेयर श्री तिवारी को सम्मानित किया मेयर श्री तिवारी ने मां काली को चुनरी चढ़ायी और पूजा-अर्चना की आसनसोल : वार्ड संख्या 43 अंतर्गत नुरूद्दीन रोड में सेवेन स्टार क्लब द्वारा आयोजित काली पूजा का उदघाटन मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया. उनकी धर्मपत्नी चैताली तिवारी, स्थानीय पार्षद आशा […]
विज्ञापन
आयोजक मंडली के सदस्य बल्ला ठाकुर ने मेयर श्री तिवारी को सम्मानित किया
मेयर श्री तिवारी ने मां काली को चुनरी चढ़ायी और पूजा-अर्चना की
आसनसोल : वार्ड संख्या 43 अंतर्गत नुरूद्दीन रोड में सेवेन स्टार क्लब द्वारा आयोजित काली पूजा का उदघाटन मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया. उनकी धर्मपत्नी चैताली तिवारी, स्थानीय पार्षद आशा शर्मा, पार्षद सह पूजा कमेटी अध्यक्ष भृगु ठाकुर, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव गोविंद तिवारी, सचिव सुबोध सिंह, राजा कुमार, पोल्टा मुखर्जी, गौरव ठाकुर, अमित कुमार, सुजीत कुमार, संतोष कुमार, सुरज कुमार, समीर कुमार तथा कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे. आयोजक मंडली के सदस्य बल्ला ठाकुर ने मेयर श्री तिवारी को सम्मानित किया.
मेयर श्री तिवारी ने मां काली को चुनरी चढ़ायी और पूजा-अर्चना की. श्री तिवारी ने क्लब सदस्यों को बेहतर आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि उल्लास और भाईचारे का त्योहार दीपावली में सब लोग मिल जूल कर त्योहार में एक साथ रहते हैं. सभी के मंगल की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










