उखड़ा दुर्घटना में रेल कर्मी की मौत, अन्य घायल
अंडाल : आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत अंडाल के निकट उखड़ा स्टेशन के समीप ट्रैक पर काम करने के दौरान दो रेलकर्मी दुर्घटना की चपेट में आ गये. सिगनल एवं दूरसंचार कर्मी रूपम पोद्दार और शौभिक हाती उखड़ा स्टेशन पर प्वायंट 59 पर काम कर रहे थे. तभी ट्रेन संख्या 53530 अंडाल-रामपुरहाट पैसेंजर 11 बजे उखड़ा […]
अंडाल : आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत अंडाल के निकट उखड़ा स्टेशन के समीप ट्रैक पर काम करने के दौरान दो रेलकर्मी दुर्घटना की चपेट में आ गये. सिगनल एवं दूरसंचार कर्मी रूपम पोद्दार और शौभिक हाती उखड़ा स्टेशन पर प्वायंट 59 पर काम कर रहे थे. तभी ट्रेन संख्या 53530 अंडाल-रामपुरहाट पैसेंजर 11 बजे उखड़ा स्टेशन आ रही थी. ट्रेन को सामने देखकर दोनों रेलकर्मी हड़बड़ी में भागे और ट्रैक से गिर पड़े. घायल कर्मचारियों को अंडाल रेलवे अस्पताल ले जाने हेतु उखड़ा में तत्काल मेडिकल वैन की व्यवस्था की गयी. इस त्वरित कार्रवाई में अंडाल रेलवे अस्पताल में श्री हाती की सदमे के कारण मृत्यु हो गयी.
रेल प्रशासन के स्तर से उनके शव की अंत्येष्टि क्रि या हेतु तत्काल दस हजार रूपये की राशि जारी की गयी. दूसरे कर्मचारी, श्री पोद्दार को अंडल रेलवे अस्पताल से मिशन अस्पताल (दुर्गापुर) भेज दिया गया. उन्हें मामूली चोट आयी है. अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके बर्णवाल और वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एमके मिश्र घायल रेलकर्मी की स्थिति का जायजा लेने हेतु तुरंत अंडाल रेलवे अस्पताल और दुर्गापुर मिशन अस्पताल गये. घायल कर्मचारियों के परिजनों को जानकारी दी गई और आसनसोल मंडल के अधिकारी और कर्मचारियों ने मदद के हाथ बढ़ाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










