तृणमूल के प्रचार अभियान में कांग्रेसी विधायक सक्रिय

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर. दुर्गापुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेसी विधायक विश्वनाथ पाड़ियाल की भूमिका को लेकर मतदाताओं में भ्रम बन गया है. क्योंकि चुनाव के पहले कांग्रेस विधायक के तृणमूल में शामिल होने के जोर-शोर से कयास लगाये जा रहें थे. परन्तु कांग्रेस विधायक स्वयं तृणमूल में न जाकर अपनी पत्नी व करीबियों को तृणमूल में शामिल […]

विज्ञापन
दुर्गापुर. दुर्गापुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेसी विधायक विश्वनाथ पाड़ियाल की भूमिका को लेकर मतदाताओं में भ्रम बन गया है. क्योंकि चुनाव के पहले कांग्रेस विधायक के तृणमूल में शामिल होने के जोर-शोर से कयास लगाये जा रहें थे. परन्तु कांग्रेस विधायक स्वयं तृणमूल में न जाकर अपनी पत्नी व करीबियों को तृणमूल में शामिल कराया.
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस विधायक की ओर से तृणमूल उम्मीदवारों के पक्ष में बैठकें की जा रही है. जिससे कांग्रेसियों में असहज स्थिति बनी हुई है. नगर निगम के 29 तथा 30 नंबर वार्ड के तृणमूल उम्मीदवार सुनील चटर्जी और रु मा पाडियाल के समर्थन में गुरुवार की शाम आयोजित बैठक में कांग्रेस विधायक की उपस्थिति रही. बैठक में तृणमूल के चुनाव प्रभारी सह एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, आसनसोल जिला तृणमूल अध्यक्ष वी शिवदासन आदि उपस्थित थे.
शुक्र वार की सुबह भी कांग्रेस विधायक श्री पाड़ियाल अपने समर्थकों के साथ 20 नंबर वार्ड के तृणमूल उम्मीदवार रामा प्रसाद हालदार के समर्थन में आयोजित बैठक में शामिल हुए. कांग्रेस विधायक की इस रवैये से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है वही मतदाता भी इसे सही नहीं मान रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola