आसनसोल-पटना के बीच आठ जोड़ी श्रावणी स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह, सुल्तानगंज, बैद्यनाथधाम के लिए 66 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय आसनसोल : बीते 11 जुलाई से शुरू हो चुके श्रावणी मास के दौरान बाबाधाम, तारकेश्वर और सुल्तानगंज जानेवाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किया है. पूर्व रेलवे मुख्यालय में हुयी महाप्रबंधक हरेन्द्र राव की अध्यक्षता में हुयी […]

विज्ञापन
जसीडीह, सुल्तानगंज, बैद्यनाथधाम के लिए 66 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय
आसनसोल : बीते 11 जुलाई से शुरू हो चुके श्रावणी मास के दौरान बाबाधाम, तारकेश्वर और सुल्तानगंज जानेवाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किया है.
पूर्व रेलवे मुख्यालय में हुयी महाप्रबंधक हरेन्द्र राव की अध्यक्षता में हुयी उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई से आठ अगस्त तक पूरे श्रवण माह जसीडीह स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के साथ कुल 41 अप और 41 डाउन मेल तथा एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव होगा. इसके साथ ही इस दौरान बाबाधाम जानेवाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे प्रशासन ने 65 जोड़ी श्रवण मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया. रेलवे सूत्रों के अनुसार 65 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में 31 जोड़ी स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से देवघर (वाया मोंगरी, रतनपुर, सुल्तानगंज ), आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेन आसनसोल से पटना के बीच तथा टाटानगर – जसीडीह स्टेशनों के बीच 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगी. जरूरत पड़ने पर अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने के साथ-साथ स्पेशल ट्रेन भी चलायी जा सकती हैं.
बैठक में आसनसोल, हावड़ा और मालदा के मंडल रेल प्रबंधक भी वीडियो क्रांफ्रेेसिंग के माध्यम से शामिल हुए. महाप्रबंधक श्री राव ने श्रवण मेले के द्वारा सभी मंडलों द्वारा की जा रही व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने आसनसोल तथा हावड़ा के डीआरएम को निर्देश दिया कि श्रवण माह के दौरान जसीडीह, तारकेश्वर और अन्य स्टेशनों पर 24 घंटों सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये. साथ ही इन स्टेशनों पर यात्री सहायता बूथ, ट्रेनों के आवागमन की सही जानकारी तंत्र भी सक्रिय रहे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहांतक संभव हो, अंतिम समय में ट्रेनों की स्थिति में परिवर्त्तन न किया जाये. पूर्व रेलवे प्रशासन की ओर से जसीडीह, तारकेश्वर तथा सुल्तानगंज स्टेशनों पर चिकित्सा कैंप लगाने के साथ ही चिकित्सकों की टीम की तैनाती की गयी है. राज्य सरकार की मदद से एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर भी पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त बंदोबस्त किये गये हैं. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जसीडीह, तारकेश्वर तथा सुल्तानगंज स्टेशनों की निगरानी 24 घंटों सीसीटीवी से की जा रही है. इसके साथ ही स्टेशन पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola