144 किलो गांजा के साथ 10 गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
144 किलो गांजा के साथ 10 गिरफ्तार

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ओडिशा से यह गांजा धनबाद के रास्ते यहां तक लेकर वे आये थे.

विज्ञापन

आसनसोल. कुल्टी थाने की पुलिस और खुफिया विभाग (डीडी) की टीम ने रविवार शाम को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चौरंगी फांड़ी अंतर्गत एनएच-19 के किनारे बाबना मोड़ पर 144 किलो गांजे के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं. ये सभी मुर्शिदाबाद और नदिया जिले के निवासी हैं. गांजा कई सूटकेसों में रखा गया था. आरोपी यहां पर किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे. वे यहां से निकल पाते, इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया. प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ओडिशा से यह गांजा धनबाद के रास्ते यहां तक लेकर वे आये थे. यहां से यह गांजा कहां और किसे देना था? इसकी जानकारी पुलिस निकालने का प्रयास कर रही है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में गांजे की कई खेप आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में पकड़ी गयी है. हर मामले में गांजा ओडिशा से ही लाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola