केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धुआंधार चुनाव प्रचार कल से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 12:54 AM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार से बंगाल में धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं.
आठ को जेपी नड्डा व 10 को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा भी करेंगे राज्य का दौरा
10 को राणाघाट, बीरभूम व हावड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे अमित शाहकोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार से बंगाल में धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं. प्रदेश भाजपा की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, पांच मई अर्थात रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र में सांगठनिक बैठक करेंगे. छह मई को बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र में ही रोड शो करेंगे और साथ ही चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे. रविवार व सोमवार को लगातार दो दिन यहां चुनाव प्रचार करने के बाद श्री शाह 10 मई को फिर बंगाल दौरे पर आयेंगे और इस दिन राज्य के तीन जिलों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को राणाघाट, वीरभूम व हावड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
आठ मई को तीन जिलों में रोड शो व जनसभा करेंगे जेपी नड्डा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अगले सप्ताह बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, श्री नड्डा आठ मई को बनगांव, बीरभूम व आसनसोल में जनसभा को संबोधित करेंगे और साथ ही रोड शो भी करेंगे.10 को तीन सभा करेंगे हिमंत बिस्व सरमा
प्रदेश भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 10 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी राज्य दौरे पर रहेंगे और इस दिन कृष्णानगर, बैरकपुर व हुगली लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










