ePaper

Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, प्रभु राम आए तो इंसाफ आया

Updated at : 05 Jun 2024 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, प्रभु राम आए तो इंसाफ आया

Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी ने कहा, "... जिस राम मंदिर को आप पोल एजेंडा बनाकर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के हर व्यक्ति के पास गए कि राम मंदिर हमने बनाया है, आखिर भगवान की प्रतीष्ठा कोई कैसे कर सकता है? मैं यही कहूंगा प्रभु राम आए तो इंसाफ आया.

विज्ञापन

Abhishek Banerjee : पश्चिम बंगाल के तृणमूल के महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से नव निर्वाचित सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा, हमें उन्होंने(कांग्रेस) आमंत्रित किया है और पार्टी की ओर से मैं दिल्ली जा रहा हूं. फैजाबाद लोकसभा सीट(अयोध्या) पर भाजपा की हार को लेकर तृणमूल महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से नव निर्वाचित सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “… जिस राम मंदिर को आप पोल एजेंडा बनाकर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के हर व्यक्ति के पास गए कि राम मंदिर हमने बनाया है, आखिर भगवान की प्रतीष्ठा कोई कैसे कर सकता है? मैं यही कहूंगा प्रभु राम आए तो इंसाफ आया.

सकारात्मक सोच के साथ बैठक का हिस्सा बनेगी तृणमूल

अभिषेक बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, पहले हमें बैठक करने दीजिये. लौटने के बाद मैं बैठक का विवरण आपके (मीडिया) साथ साझा करूंगा. मैं सकारात्मक सोच के साथ बैठक में हिस्सा लेने को उत्साहित हूं. सरकार बनाने की रणनीति पर फैसला करने के लिए बुधवार शाम को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘I.N.D.I‌.A’ गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी शनिवार को विजयी सांसदों के साथ करेंगी बैठक

भाजपा की भविष्यवाणी का तृणमूल को मिला फायदा

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘जनता के फैसले ने साबित कर दिया है कि राजग की स्थिति कमजोर है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट है. उन्होंने कहा कि एक महीने पहले तक भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में जाकर लोगों से कह रहे थे कि पार्टी को 30 लोकसभा सीटें दीजिए और इससे तृणमूल कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी.उन्होंने कहा, ‘‘अब विडंबना देखिए. मैं भाजपा नेताओं से कहूंगा कि वे इस तरह की और भविष्यवाणियां करें. भाजपा ने भविष्यवाणी की थी कि उसे 30 सीटें मिलेंगी और हमें 29 सीटें मिलीं . भाजपा की भविष्यवाणी से तृणमूल को फायदा मिला है.

कोलकाता दक्षिण से पहले सांसद थे एसपी मुखर्जी, ममता बनर्जी के गढ़ में अब भाजपा कर रही जोर आजमाइश

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola