विवाहिता का यौन शोषण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2017 8:21 AM
कोलकाता. विवाहिता को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार यौन शोषण करने पर एक युवक के विरुद्ध न्यूटाउन थाने में शिकायत दर्ज की गयी है. उक्त युवक का नाम संजय मित्र बताया गया है. वह तृणमूल का सक्रिय कार्यकर्ता बताया गया है. पीड़िता न्यूटाउन के सुलंगुड़ी इलाके की रहनेवाली है. पड़ोस में रहनेवाले संजय मित्र […]
पीड़िता न्यूटाउन के सुलंगुड़ी इलाके की रहनेवाली है. पड़ोस में रहनेवाले संजय मित्र की उक्त विवाहिता के साथ मित्रता थी. बाद में दोनों के बीच शरीरिक संपर्क हो गया. आरोप है कि उसने अंतरंग पलों की तसवीर अपने मोबाइल फोन पर खींच रखी थी.
आरोप है उक्त तसवीर को दिखा कर उसने सोशल साइट पर फैलाने की धमकी देकर उसने कई बार यौन शोषण किया. विवाहिता ने घटना की शिकायत गुरुवार को न्यूटाउन थाने में दर्ज करायी. आरोपी संजय मित्र की पुलिस तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










