सोने के 10 बिस्कुट जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2017 8:42 AM
कोलकाता. बीएसएफ ने अभियान चला कर नदिया जिला के कृष्णागंज थाना अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से सोने के 10 बिस्कुट जब्त किये. खुफिया सूचना पर बीएसएफ ने मंगलवार दोपहर कृष्णागंज थाना के सीमावर्ती गांव फूलबाड़ी में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेश की आेर से एक पैकेट फेंका गया, लेकिन […]
कोलकाता. बीएसएफ ने अभियान चला कर नदिया जिला के कृष्णागंज थाना अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से सोने के 10 बिस्कुट जब्त किये. खुफिया सूचना पर बीएसएफ ने मंगलवार दोपहर कृष्णागंज थाना के सीमावर्ती गांव फूलबाड़ी में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेश की आेर से एक पैकेट फेंका गया, लेकिन जैसे ही भारतीय तस्कर उस पैकेट को लेने पहुंचे उसी समय बीएसएफ की टुकड़ी भी वहां पहुंच गयी. बीएसएफ को देख कर अपराधी फरार हो गये.
पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से सोने के 10 बिस्कुट मिले, जिनका वजन 1.160 किलो था. बाजार में इसकी कीमत 35,38000 रुपये आंकी गयी है. जब्त सोने के बिस्कुट को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया. इस वर्ष बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर 53,25,254 रुपये मूल्य का 1.775 किलो सोना जब्त कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










