मोबाइल चुराने झारखंड से आते थे कोलकाता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2017 7:50 AM

विज्ञापन

कोलकाता. झारखंड से महानगर आकर लोगों का मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों‍ को लालबाजार के वॉच सेक्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इनके नाम ओमप्रकाश साहा उर्फ प्रकाश महतो (30) और परशुराम नाओनिया (30) बताये गये हैं. दोनों झारखंड के राजमहल स्थित तीनपहाड़ के बाबूपुर के निवासी हैं. कोलकाता पुलिस के […]

विज्ञापन
कोलकाता. झारखंड से महानगर आकर लोगों का मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों‍ को लालबाजार के वॉच सेक्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इनके नाम ओमप्रकाश साहा उर्फ प्रकाश महतो (30) और परशुराम नाओनिया (30) बताये गये हैं. दोनों झारखंड के राजमहल स्थित तीनपहाड़ के बाबूपुर के निवासी हैं.

कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5) सह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने बताया कि अलीपुर चिड़ियाघर में रविवार को पर्यटकों की काफी भीड़ होती है. इसके तहत कोलकाता पुलिस के वॉच सेक्शन की टीम वहां तैनात रहती है. रविवार को संदेह के आधार पर दो युवकों को चिड़ियाघर के बाहर से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पूछताछ में दोनों ने खुद को झारखंड निवासी बताया है.

आरोपियों का कहना है कि वह अक्सर महानगर आते हैं. यहां पर्यटक स्थलों पर जाकर मौका देख लोगों का मोबाइल चोरी कर लेते हैं और फिर झारखंड भाग जाते है. वहां फोन को कम कीमत पर बेच देते थे. इसके बाद नये शिकार की तलाश में फिर महानगर आ जाते थे. दो वर्ष पहले ओम प्रकाश साहा को बांसद्रोनी थाना की पुलिस छिनताई के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है. सोमवार को दोनों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपियों को 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola