यूरो इंफ्रा और उसकी सहयोगी आठ कंपनी की तलाश पुलिस ने शुरू की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2017 7:47 AM
विज्ञापन
रांची. कोलकाता की कंपनी यूरो इंफ्रा इंडिया लिमिटेड और उसकी आठ सहयोगी कंपनी की तलाश भारत सरकार के निर्देश पर झारखंड पुलिस ने शुरू कर दी है. यह काम पुलिस भारत सरकार के कारपोरेट मंत्रालय के निर्देश पर कर रही है. मंत्रालय की ओर से पुलिस को जानकारी मिली है कि कंपनी विभिन्न लोगों से […]
विज्ञापन
रांची. कोलकाता की कंपनी यूरो इंफ्रा इंडिया लिमिटेड और उसकी आठ सहयोगी कंपनी की तलाश भारत सरकार के निर्देश पर झारखंड पुलिस ने शुरू कर दी है. यह काम पुलिस भारत सरकार के कारपोरेट मंत्रालय के निर्देश पर कर रही है. मंत्रालय की ओर से पुलिस को जानकारी मिली है कि कंपनी विभिन्न लोगों से अनेक योजनाओं के माध्यम से एजेंट के जरिये पैसा ले रही है.
एजेंट को इसके एवज में कमीशन भी दिये जा रहे हैं. जिनके खिलाफ जानकारी एकत्र कर पुलिस भी कार्रवाई कर सकती है. कंपनी के खिलाफ पूर्व में असम और बंगाल पुलिस केस दर्ज कर चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में सभी चिट फंड कंपनी के खिलाफ सीबीआइ को जांच करने का निर्देश दिया है.
कंपनी के खिलाफ राज्य की पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई सकती है, ताकि आम जनता ठगी के शिकार होने से बच सकें. भारत सरकार के निर्देश पर झारखंड के विभिन्न जिलों में कंपनी के दफ्तर, अधिकारी और एजेंट के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कंपनी के बारे में स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है, ताकि यह भी पता चले सके कि कंपनी अपना नाम बदल कर तो नहीं चला रही है. मामले में जांच पूरी कर पुलिस सरकार को रिपोर्ट भेजेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










