नर्सों पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2016 6:59 AM
विज्ञापन
गरियाहाट के एक अस्पताल में 3 नर्सों का सिर फोड़ कर हुआ था फरार छुप कर दक्षिण कोलकाता के एक नर्सिंगहोम में करा रहा था इलाज कोलकाता. अस्पताल में इलाज के लिए भरती होने के बाद तीन नर्सों का सिर फोड़ कर फरार डेंगू के एक मरीज को गरियाहाट थाना की टीम ने दक्षिण कोलकाता […]
विज्ञापन
गरियाहाट के एक अस्पताल में 3 नर्सों का सिर फोड़ कर हुआ था फरार
छुप कर दक्षिण कोलकाता के एक नर्सिंगहोम में करा रहा था इलाज
कोलकाता. अस्पताल में इलाज के लिए भरती होने के बाद तीन नर्सों का सिर फोड़ कर फरार डेंगू के एक मरीज को गरियाहाट थाना की टीम ने दक्षिण कोलकाता के एक नर्सिंगहोम से गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम सुबीर साहा (27) है. वह बर्दवान के मंगलकोट का रहनेवाला है. वहां से डेंगू लेकर गरियाहाट के गरचा रोड स्थित ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट अस्पताल में भरती हुआ था.
गुरुवार सुबह अस्पताल में नर्स मारग्रेट मंडल, टी विक्टोरिया और शिप्रा मंडल का सिर फोड़ कर वह फरार हो गया था. उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद बर्दवान स्थित उसके इलाके के कुछ घरों में तलाशी ली गयी, लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद पुलिस की तरफ से महानगर के सभी अस्पतालों व नर्सिंग होम में उसकी तसवीर भेज कर जानकारी देने को कहा गया. इस बीच शनिवार रात पुलिस को खबर मिली कि वह दक्षिण कोलकाता के एक नर्सिंगहोम में इलाज करा रहा है.
रविवार को वहां से डिस्चार्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को अदालत में पेश करने पर उसे 28 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










