आरोपी नौकर को तीन दिन की पुलिस हिरासत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2016 6:50 AM
कोलकाता़ : सॉल्टलेक एसी मार्केट से गिरफ्तार नौकर को विधाननगर महकमा अदालत ने तीन दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है़ उक्त आरोपी का नाम संतोष है़ वह बिहार के जयनगर का रहनेवाला है़ प्राप्त खबर के अनुसार, तीन माह पहले सॉल्टलेक स्थित एक घर में काम करने के दौरान आलमारी का […]
कोलकाता़ : सॉल्टलेक एसी मार्केट से गिरफ्तार नौकर को विधाननगर महकमा अदालत ने तीन दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है़ उक्त आरोपी का नाम संतोष है़ वह बिहार के जयनगर का रहनेवाला है़ प्राप्त खबर के अनुसार, तीन माह पहले सॉल्टलेक स्थित एक घर में काम करने के दौरान आलमारी का ताला तोड़ कर एक लाख 52 हजार नकद और कई कीमती आभूषण चोरी कर वह फरार हो गया था़ इस मामले में विधाननगर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच के बाद घटना के दो सप्ताह बाद संतोष को गिरफ्तार कर लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










