पेड़ से लटकता शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 7:51 AM

विज्ञापन

रेसकोर्स के पास पेड़ से मिला युवक का शव कोलकाता : रेसकोर्स के पास बरगद के पेड़ से एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक, रेस कोर्स के बाहर एक टैक्सी चालक काफी देर से टैक्सी खड़ी कर वहां आराम कर […]

विज्ञापन
रेसकोर्स के पास पेड़ से मिला युवक का शव
कोलकाता : रेसकोर्स के पास बरगद के पेड़ से एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस के मुताबिक, रेस कोर्स के बाहर एक टैक्सी चालक काफी देर से टैक्सी खड़ी कर वहां आराम कर रहा था.
अचानक उसकी नजर पेड़ पर फंदे से लटके हालत में युवक पर पड़ी. तुरंत उसने पास के ट्रैफिक पुलिसकर्मी को इसकी सूचना दी. खबर पाकर हेस्टिंग्स थाने की पुलिस भी वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोगों ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति के गर्दन व कंधे के पास जख्म के निशान मिले हैं.
इसके कारण हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पुलिस के मुताबिक, आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति आसपास के इलाके में नशाखोरी किया करता था. इस आधार पर उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola