चापदानी में सरेआम गोली मार कर युवक की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 7:51 AM

विज्ञापन

चापदानी के इंदिरा मैदान के पास की घटना दो युवक बाइक से पहुंचे थे, सिर पर मारी गोली वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका घटना के बाद इलाके में तनाव, पुलिस तैनात हुगली : रविवार शाम भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चापदानी के इंदिरा मैदान के पास एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी […]

विज्ञापन

चापदानी के इंदिरा मैदान के पास की घटना

दो युवक बाइक से पहुंचे थे, सिर पर मारी गोली

वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका

घटना के बाद इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

हुगली : रविवार शाम भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चापदानी के इंदिरा मैदान के पास एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हमलवरों ने गोली उसके सिर पर मारी. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम ओम प्रकाश साव (30) है. जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश ताश खेल रहा था. इसी समय दो युवक बाइक से पहुंचे व करीब से उसे गोली मार दी.

इससे पहले कि स्थानीय लोग हमलावरों को पकड़ सकते, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाग निकले. ओमप्रकाश को चंदननगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का घर चापदानी के बिनटोली में है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का आपराधिक रिकार्ड था. वारदात के पीछे आपसी रंजिश बतायी जा रही है. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है. इलाके में पुलिस की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola