पत्नी से हाथापाई के बाद सुसराल में दामाद की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 7:45 AM
विज्ञापन
कोटा : राजस्थान के कोटा जिले में पति-पत्नी के बीच का विवाद मरने-मारने तक पहुंच गया. मामला जिले के बरोडे गांव का है. यहां अचानक गुस्से में आकर पत्नी और ससुरालवालों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी. बुडापीठ थाना के एसएचओ अशोक शर्मा ने बताया […]
विज्ञापन
कोटा : राजस्थान के कोटा जिले में पति-पत्नी के बीच का विवाद मरने-मारने तक पहुंच गया. मामला जिले के बरोडे गांव का है. यहां अचानक गुस्से में आकर पत्नी और ससुरालवालों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी. बुडापीठ थाना के एसएचओ अशोक शर्मा ने बताया कि दंपती के बीच लंबे समय से विवाद था और वे एक ही गांव में अलग-अलग रह रहे थे. मदन लाल गुर्जर अपने बड़े बेटे से मिलने के लिए अक्सर चला जाता था. उसके दोनों बेटे अपनी मां के साथ रहने लगे थे.
जब वह अपने बेटे से मिलने गया, उसका अपनी पत्नी से सामना हो गया. दोनों में तकरार हुई और उनमें हाथपाई शुरू हो गयी. शर्मा ने बताया कि इसके बाद उसकी सास और रिश्तेदरों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया. गुर्जर कि माथे पर चोटें आयीं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










