संविधान हमारा मार्गदर्शक : तृणमूल कांग्रेस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 7:43 AM

विज्ञापन

कोलकाता. समान नागरिक संहिता और तीन तलाक की प्रथा को लेकर चल रही बहस के बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा है कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है और सभी धर्मों की आस्था व रीति-रिवाजों का सम्मान किया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक […]

विज्ञापन
कोलकाता. समान नागरिक संहिता और तीन तलाक की प्रथा को लेकर चल रही बहस के बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा है कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है और सभी धर्मों की आस्था व रीति-रिवाजों का सम्मान किया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ-ब्रायन ने कहा कि भारतीय संविधान हमारा मार्गदर्शक है.
हम संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य हैं. इस महान देश में हमेशा सभी धर्मों की आस्था और रीति-रिवाजों का सम्मान होना चाहिए. हाल ही में केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर कर तीन तलाक की प्रथा का विरोध किया और विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता पर जनता की राय के लिए एक प्रश्नावली सामने रखी है. जिसका मुसलिम संगठन देश भर में विरोध कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola