जात्रा देखने गयी महिला से दुष्कर्म, पिता और पुत्र गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 7:38 AM

विज्ञापन

पानागढ़. दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में कांकसा थाना के दोमड़ा ग्राम में नाटक देख कर घर लौट रही महिला से जबरन दुस्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद कांकसा थाने में दायर अभियोग के बाद अभियुक्त मधु बाउरी और उसके पुत्र लादेन बाउरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध […]

विज्ञापन
पानागढ़. दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में कांकसा थाना के दोमड़ा ग्राम में नाटक देख कर घर लौट रही महिला से जबरन दुस्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद कांकसा थाने में दायर अभियोग के बाद अभियुक्त मधु बाउरी और उसके पुत्र लादेन बाउरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में बुदबुद थाना के देवशाला निवासी 35 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि कल देर रात कांकसा के दोमड़ा गांव में वह दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में जात्रा का आयोजन किया गया था. महिला भी देखने गयी थी. लौटते समय रास्ते में दोमड़ा निवासी मधु बाउरी ने महिला को अकेला पाकर पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी. परिजन दोमड़ा गांव पहुंचकर मधु बाउरी से बातचीत करने गये तो मधु तथा उसके पुत्र ने पीड़िता तथा उसके परिजनों की पिटाई कर दी.
प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता ने कांकसा थाने में मामला दायर किया. पुलिस ने अभियुक्त मधु तथा उसके पुत्र को गिरफ्तार कर थाने ले गयी है.इस घटना के बाद से इलाकावािसयों में रोष का माहौल है पुिलस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुयी है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola