रास चुनाव में कांग्रेस करेगी निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों के लिये निर्दलीय उम्मीदवार और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य अहमद सईद को समर्थन देने का फैसला किया है. वाम मोर्चा ने भी सईद को समर्थन देने की घोषणा की है जिससे सत्तारुढ तृणमूल को आगामी सात फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनावों में अपने चौथे उम्मीदवारों को […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों के लिये निर्दलीय उम्मीदवार और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य अहमद सईद को समर्थन देने का फैसला किया है. वाम मोर्चा ने भी सईद को समर्थन देने की घोषणा की है जिससे सत्तारुढ तृणमूल को आगामी सात फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनावों में अपने चौथे उम्मीदवारों को जिताना आसान नहीं होगा.

कांग्रेस की इस घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि इससे कांग्रेस और माकपा के बीच संपर्क और एक दूसरे के प्रति रुझान साफ हो गया है.इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने आज बताया कि मलीहाबादी ने कांग्रेस से संपर्क कर उसका समर्थन मांगा है और पार्टी हाई कमान ने उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है.

भट्टाचार्य ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में मलीहाबादी को समर्थन देने की पार्टी हाईकमान से सिफारिश की थी. उन्होंने कहा था कि मलीहाबादी को कांग्रेस और वाममोर्चा दोनों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस मलीहाबादी को समर्थन देने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola