सामूहिक बलात्कार के 13 आरोपियों की हिरासत फिर मांगेगी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सूरी: पुलिस ने आज कहा कि वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में वीभत्स सामूहिक बलात्कार के 13 आरोपियों का रिमांड हासिल करने की दोबारा मांग करेगी.पश्चिम बंगाल सरकार ने आरोपियों का रिमांड प्राप्त करने की मांग करने में असफल रहने पर कल जिले के पुलिस अधीक्षक को पद से हटा दिया था. लोक अभियोजक […]

विज्ञापन

सूरी: पुलिस ने आज कहा कि वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में वीभत्स सामूहिक बलात्कार के 13 आरोपियों का रिमांड हासिल करने की दोबारा मांग करेगी.पश्चिम बंगाल सरकार ने आरोपियों का रिमांड प्राप्त करने की मांग करने में असफल रहने पर कल जिले के पुलिस अधीक्षक को पद से हटा दिया था.

लोक अभियोजक रंजीत गांगुली ने कहा, ‘‘13 आरोपियों को आज दोपहर दो बजे अदालत में पेश किया जाएगा। हमने उनकी पुलिस हिरासत की अर्जी दी है.’’ बोलपुर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट पीयूश घोष ने कल उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के 13 आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग करने में असफल रहने के लिए कल बीरभूम के पुलिस अधीक्षक सी सुधाकर को पद से हटा दिया था.

इस बीच सूरी के एक अस्पताल के चिकित्सकीय दल ने आज उस लड़की की चिकित्सकीय जांच की जिससे खाप पंचायत के आदेश पर बीरभूम जिले के लाभपुर में सामूहिक बलात्कार किया गया था. अस्पताल सूत्रों ने कहा कि उसकी स्थिति स्थिर है और वह भोजन ले रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola