गायब हुए दो चिंपैंजी भी मिले
कोलकाता: बागुईहाटी में एक घर से कस्टम विभाग की टीम ने छापेमारी कर बुधवार रात पांच मार्मोसेट व तीन चिपैंजी समेत 250 विदेशी पंक्षियों को जब्त किया था. इस आरोप में अधिकारियों ने सुप्रदिप्तो गुहा नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था. इस दौरान वहां से दो चिंपैंजी अधिकारियों के आंखों से ओझल हो […]
कोलकाता: बागुईहाटी में एक घर से कस्टम विभाग की टीम ने छापेमारी कर बुधवार रात पांच मार्मोसेट व तीन चिपैंजी समेत 250 विदेशी पंक्षियों को जब्त किया था. इस आरोप में अधिकारियों ने सुप्रदिप्तो गुहा नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था.
इस दौरान वहां से दो चिंपैंजी अधिकारियों के आंखों से ओझल हो गया. इमारत की काफी तलाशी लेने के बाद भी दोनों नहीं मिले.
इस घटना के पांच घंटे के अंदर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दोबारा उस घर की तलाशी ली और दोनों चिंपैंजी को वहां से ढूंढ निकाला. इस मामले में कस्टम विभाग के कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के दिन इलाके के लोगों की भारी भीड़ के कारण वे भाग कर घर के किसी कोने में छिप गये थे. देर रात सुप्रदिप्तो को साथ लेकर उसके घर में कस्टम के अधिकारी दोबारा पहुंचे और घर के कोने-कोने में फिर से तलाशी ली गयी. घर में तलाशी लेते समय दोनों चिंपैंजी को एक कोने में एक दूसरे को आपस में सटे हुए देखा गया. उसके बाद दोनों को पकड़ कर अलीपुर जू के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि जिन चिपैंजी को यहां लाया गया था वे सभी दक्षिण अफ्रिका में पाये जाते हैं, उनमें प्रत्येक की कीमत 50 से 60 लाख के बीच है. जबकि जिन मार्मोसेट को यहां से बरामद किया गया है, सभी की कीमत 10 लाख से 30 लाख के करीब है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुप्रदीप्तो अपने घर को एक मिनी चिड़ियाघर के रूप में बना रखा था. यहां से देश के विभिन्न शहरों में विभिन्न दुर्लभ पक्षियों व जानवरों की सप्लाई किया करता था. इनके पास से 250 विदेशी पक्षियों को भी जब्त किया गया है, जिसमें प्रत्येक पक्षी की कीमत लाखों में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










