शीर्ष केएलओ उग्रवादी गिरफ्तार
मालदा : कामतापुर लिबरेशन संगठन (केएलओ) के एक शीर्ष उग्रवादी को मालदा जिले से गिरफ्तार किया गया है. उसपर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था.पुलिस अधीक्षक कल्याण मुखर्जी ने आज बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने कल रात जिले के हबीबपुर इलाके से केएलओ के शीर्ष उग्रवादी कुमुद […]
मालदा : कामतापुर लिबरेशन संगठन (केएलओ) के एक शीर्ष उग्रवादी को मालदा जिले से गिरफ्तार किया गया है. उसपर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था.पुलिस अधीक्षक कल्याण मुखर्जी ने आज बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने कल रात जिले के हबीबपुर इलाके से केएलओ के शीर्ष उग्रवादी कुमुद मंडल उर्फ झकासू (26) को गिरफ्तार किया.
एएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने कल रात साढे दस बजे इलाके में छापा मारकर मंडल तथा एक अन्य व्यक्ति अतु राय (40) को तब गिरफ्तार किया जब वे एक बैठक कर रहे थे.मुखर्जी ने कहा कि मंडल मालदा जिले में केएलओ के सभी अभियानों को अंजाम देने के लिए जिम्मेवार है. इसमें पिछले साल 27 दिसंबर की वह घटना भी शामिल है जिसमें बस पर गोलीबारी हुयी थी. केएलओ पदानुक्रम में केएलओ कमांडर मलखान सिंह के बाद मंडल का नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










