वामो ने जतायी हिंसा की आशंका

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के दौरान वाम मोरचा ने राज्य में हिंसा की आशंका जतायी है. वाम मोरचा के नेता रॉबिन देव ने कहा कि पंचायत व नगर निकाय चुनावों में राज्य में हिंसक घटनाएं घटीं. वाम दलों के उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं को धमकाया गया. उन पर हमले किये गये. नामांकन पत्र वापस लेने के लिए […]

विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के दौरान वाम मोरचा ने राज्य में हिंसा की आशंका जतायी है. वाम मोरचा के नेता रॉबिन देव ने कहा कि पंचायत व नगर निकाय चुनावों में राज्य में हिंसक घटनाएं घटीं. वाम दलों के उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं को धमकाया गया.

उन पर हमले किये गये. नामांकन पत्र वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया. राज्य की मौजूदा कानून व व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लोकसभा चुनाव में भी हिंसक घटनाओं की आशंका बनी हुई है. बुधवार को उपचुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी की सर्वदलीय बैठक के बाद माकपा नेता रॉबिन देव ने संवाददाताओं से कहा कि माकपा की ओर से लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख से ही राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती किये जाने की मांग की गयी है, ताकि उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं पर हमले पर अंकुश लगाया जा सके. साथ ही जनता निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग कर सके.

वाममोरचा की बैठक आज
गुरुवार को वाम मोरचा राज्य कमेटी की बैठक होगी. सूत्रों के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव में राज्य में उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है. बैठक शाम चार बजे महानगर स्थित मुज्जफर अहमद भवन में होगी. बैठक की अध्यक्षता राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु करेंगे. जानकारी के मुताबिक चुनाव के दौरान नये चेहरों यानी नये उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिये जाने की संभावना है. इनमें युवाओं, महिलाओं व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शामिल करने पर जोर दिया जायेगा.

ब्रिगेड सभा में उमड़ेगा जनसैलाब : सूर्यकांत
नौ फरवरी को वाम मोरचा द्वारा ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बुलायी गयी जनसभा के दौरान शक्ति प्रदर्शन दिखाने के लिए वाम मोरचा पूरी तरह से तैयार है. माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य डॉ सूर्यकांत मिश्र ने दावा किया है कि सभा के दौरान जनसैलाब उमड़ेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर संशय की स्थिति बनी हुई है. औद्योगिक विकास तो थम ही गया है, साथ ही किसानों की हालत भी दयनीय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola