सेना कमांडर ने भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा हालात की समीक्षा की
कोलकाता: पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमएमएस राय ने सिक्किम में चीन-भारत सीमा पर स्थित सैन्य कार्रवाई वाले इलाकों में सुरक्षा हालात और रक्षा तैयारियों की समीक्षा की. रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में यह प्रभार संभालने वाले जनरल राय सिक्किम और उत्तर बंगाल सेक्टर के दो दिनों के […]
कोलकाता: पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमएमएस राय ने सिक्किम में चीन-भारत सीमा पर स्थित सैन्य कार्रवाई वाले इलाकों में सुरक्षा हालात और रक्षा तैयारियों की समीक्षा की. रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में यह प्रभार संभालने वाले जनरल राय सिक्किम और उत्तर बंगाल सेक्टर के दो दिनों के दौरे पर हैं. सुकना आधारित त्रिशक्ति कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजी सिंह के साथ वे अग्रिम इलाकों में मौजूद सैनिकों से मिलेंगे और सीमा पर कोर की सारी गतिविधियों की जानकारी लेंगे.
जनरल सिंह ने जनरल राय को विभिन्न ऑपरेशनल एवं प्रशासनिक मुद्दों तथा चीन से लगी सीमा पर सीमा शांति एवं स्थिरता समझौते एवं हाल में हुए सीमा रक्षा सहयोग समझौता के मुताबिक शांति एवं स्थिरता कायम रखने की जारी कोशिशों से अवगत कराया. सेना कमांडर ने सैनिकों की कोशिशों की सराहना की.
विषम परिस्थितियों में उनकी तैनाती के बावजूद उनके उच्च मनोबल की भी सराहना की. कोर मुख्यालय की अपनी पहली यात्र के दौरान उन्होंने त्रिशक्ति कोर के शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की. सूत्रों ने बताया कि जनरल राय द्वारा सिक्किम के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मुलाकात करने की भी उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










