बंगाल की सीएम को 96 हजार सालाना वेतन

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली : विकास और सुशासन के मामले में देश के तमाम मुख्यमंत्रियों के नाम सामने आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेतन के मामले में आपके सीएम कौन से पायदान पर हैं? पेचेक इंडिया की ओर से जारी मुख्यमंत्रियों के वेतन के आधार पर ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं, […]

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली : विकास और सुशासन के मामले में देश के तमाम मुख्यमंत्रियों के नाम सामने आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेतन के मामले में आपके सीएम कौन से पायदान पर हैं? पेचेक इंडिया की ओर से जारी मुख्यमंत्रियों के वेतन के आधार पर ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं, जबकि प्रकाश सिंह बादल सबसे अमीर.

आइआइएमअहमदाबाद के रिसर्च इनिशिएटिव पेचेक इंडिया के अनुसार, 96 हजार सालाना वेतन लेनेवाली ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं. जबकि प्रकाश सिंह बादल 12 लाख सालाना वेतन के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं. तमिलनाडु की सीएम जयललिता सिर्फ एक रु पये की टोकन सैलरी लेती हैं.

शोध के प्रमुख आइआइएमअहमदाबाद के फैकल्टी मेंबर बिजु वारकेय हैं. इसका टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर एम्सटरडम की एक एनजीओ वेजइंडिकेटर फाउंडेशन की देखरेख में है. सूची के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 7,02,260 रु पये सालाना वेतन के साथ छठे स्थान पर हैं, वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार 11,94,000 रु पये सालाना वेतन के साथ सूची में दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सूची में 13वें पायदान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola