छोटी बसें होंगी लांच : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्य में परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के साथ-साथ बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने नयी पहल शुरू करने का फैसला किया है. अब राज्य सरकार की ओर से 20 सीटों वाली बस सेवा शुरू की जायेगी और इन बसों का संचालन का दायित्व यहां के बेरोजगार युवकों को […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य में परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के साथ-साथ बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने नयी पहल शुरू करने का फैसला किया है.

अब राज्य सरकार की ओर से 20 सीटों वाली बस सेवा शुरू की जायेगी और इन बसों का संचालन का दायित्व यहां के बेरोजगार युवकों को दिया जायेगा. ऐसी ही जानकारी मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र ने दी. उन्होंने बताया कि इस योजना से राज्य के लोगों को दोहरा फायदा होगा. साथ ही उन्होंने पुराने बस के मालिक को नये बस खरीदने के लिए 72 घंटे के अंदर लोन दिलाने की व्यवस्था करेगी. इसके लिए राज्य सरकार ने कई बैंकों से बातचीत भी की है.

उन्होंने बताया कि मार्च महीने तक राज्य में जेएनएनयूआरएम मिशन के तहत यहां 1000 नयी बसें उतारी जायेंगी.

वहीं, महानगर में बसों की घटती संख्या के लिए उन्होंने यहां के पुरानी वाममोरचा सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि वाममोरचा के कार्यकाल के दौरान राज्य में परिवहन व्यवस्था को ही खत्म हो गयी थी, नयी सरकार आने के बाद इसे सुधारने में जुटी हुई है. वाममोरचा कार्यकाल के दौरान बंद का आह्वान होने पर ही उस दिन रास्ते पर निकलनेवाले बसों को जला दिया जाता था, अभी यहां सैकड़ों जले हुए बस पड़े हैं. परिवहन विभाग की ओर से बहुत जल्द इन जले हुए बसों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी और लोगों को सच्चई से रूबरू कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola