पड़ोसी की हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद
बांकुडा (पश्चिम बंगाल) : जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी है.अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपूर्वा सिंह राय ने दिलीप, मधु और प्रशांत को जितेन की हत्या का दोषी ठहराया. जितेन इन लोगों का पड़ोसी था. न्यायाधीश ने […]
बांकुडा (पश्चिम बंगाल) : जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी है.अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपूर्वा सिंह राय ने दिलीप, मधु और प्रशांत को जितेन की हत्या का दोषी ठहराया. जितेन इन लोगों का पड़ोसी था.
न्यायाधीश ने दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई और प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माना अदा करने में विफल रहने पर उन्हें छह महीने और जेल में गुजारने पड़ेंगे.
अभियोजन के अनुसार जुलाई 2012 में दिलीप मल, उसकी पत्नी मधु और बेटा प्रशांत ने अपने पड़ोसी जितेन पर किसी विवाद को लेकर कुदाल तथा भाले से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










