दोषियों को नहीं बख्शेंगे : पार्थ

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: रविवार को पूर्व मंत्री नरेन दे पर हमले के मामले में विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ. विपक्ष के विधायकों ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सरकार से बयान की मांग पर जोर दिया. विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र ने उल्लेखकाल में फॉरवर्ड ब्लॉक नेता पर हमले का मुद्दा उठाया. […]

विज्ञापन

कोलकाता: रविवार को पूर्व मंत्री नरेन दे पर हमले के मामले में विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ. विपक्ष के विधायकों ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सरकार से बयान की मांग पर जोर दिया. विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र ने उल्लेखकाल में फॉरवर्ड ब्लॉक नेता पर हमले का मुद्दा उठाया.

सरकार पर लगाये गंभीर आरोप
डॉ सूर्यकांत मिश्र ने दावा किया कि श्री दे को बलपूर्वक चुंचूड़ा स्थित इमामबाड़ा सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे गयी, जहां उन्हें रविवार को हुगली जिले के धानियाखली में हुए हमले के बाद भरती कराया गया था. जब इस बारे में कोई जवाब नहीं आया, तब वाम मोरचा विधायकों ने घायल श्री दे की तस्वीर के साथ हाथों में तख्तियां लेकर शोरशराबा शुरू कर दिया. वे विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप आ गये. अध्यक्ष ने कहा : मैं किसी मंत्री को बयान देने के लिए बाध्य नहीं कर सकता.

जारी रहेगा आंदोलन : विपक्ष
वाम मोरचा के विधायकों ने तब-तक शोर शराबा जारी रखा, जबतक विधानसभा के अध्यक्ष ने दोपहर के भोजनावकाश के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित नहीं कर दी. बाद में डॉ मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल से श्री दे को दी गयी छुट्टी के दौरान कहा गया था कि उनका हाथ नहीं टूटा है, लेकिन निजी अस्पताल की रिपोर्ट से साफ है कि उनके हाथ की हड्डी टूटी हुई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सदन के भीतर और बाहर उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा.

सरकार ने दिया बयान
वाम मोरचा विधायकों द्वारा श्री दे पर हमले पर बयान देने की मांग पर झुकते हुए संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने भोजनावकाश के बाद कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस मामले की जांच की जा रही है व प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा रही है. प्रशासन पूरी घटना की जांच कर रहा है. उन्होंने कहा कि वह बयान देने के लिए तैयार थे, लेकिन विरोधी पक्ष ने बयान मांगा ही नहीं, बल्कि स्थगन प्रस्ताव पेश किया और विधानसभा से वॉकआउट कर गये. उन्होंने कहा कि वह भी जानना चाहते हैं कि श्री दे के साथ किन लोगों ने मारपीट की और उन्हें चोट कैसी लगी. किसने मारा.

उन्होंने साफ कहा कि जो दोषी हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि घटना आठ दिसंबर को हुई, जबकि डायरी नौ दिसंबर को दायर की गयी तथा डायरी करनेवाले की पहचान को लेकर असमंजस है. उन्होंने कहा कि उसी दिन महिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा भी मामला दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उन लोगों के साथ अभद्रता की गयी है.

वोकेशनल कोर्स का बनेगा नया कोर्स व सिलेबस
तकनीकी शिक्षा मामलों के मंत्री उज्जवल विश्वास ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही वोकेशनल कोर्स के लिए नया कोर्स और सिलेबस शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि वोकेशनल कोर्स में हस्त शिल्प को भी शामिल करने की जरूरत है. विधानसभा में द वेस्ट बंगाल स्टेट काउंसिल ऑफ टेक्निकल एंड वोकेशनल एजुकेशन एंड स्कील डेवलपमेंट बिल, 2013 ध्वनि मत से पारित हो गया. इस विधेयक के अनुसार वेस्ट बंगाल स्टेट काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन और वेस्ट बंगाल स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एवं ट्रेनिंग को मिला कर एक स्टेट काउंसिल ऑफ टेक्निकल एवं वोकेशनल एजुकेशन एंड स्कील डेवलपमेंट बनाने की मंजूरी दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola