ePaper

पूर्व मिदनापुर में हेलीकॉप्टर हादसे से बार- बार बचे नितिन गडकरी

Updated at : 24 Jun 2015 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मिदनापुर में हेलीकॉप्टर हादसे से बार- बार बचे नितिन गडकरी

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पूर्व मिदनापुर में आज एक बड़े हादसे से बाल- बाल बच गये. यहां गडकरी को एक सभा संबोधित करने के लिए उतरना था वह हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पूर्व मिदनापुर पहुंचे. जैसे ही गडकरी का हैलीकॉप्टर यहां पहुंचा कार्यक्रम के लिए बिछायी गयी चटाई औरकालीनउड़ने लगे. हेलीकाप्टर अपने नियत […]

विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पूर्व मिदनापुर में आज एक बड़े हादसे से बाल- बाल बच गये. यहां गडकरी को एक सभा संबोधित करने के लिए उतरना था वह हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पूर्व मिदनापुर पहुंचे. जैसे ही गडकरी का हैलीकॉप्टर यहां पहुंचा कार्यक्रम के लिए बिछायी गयी चटाई औरकालीनउड़ने लगे.

हेलीकाप्टर अपने नियत स्थान पर ही उतरा लेकिन कालीन और चटाइयों के उड़ने से एक बड़ा खतरा उतपन्न हो गया. अगर कोई कालीन हेलीकॉप्टर के पंखे या ब्लेड से टकरा जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन संयोग से ऐसा कुछ नहीं हुआ और गडकरी का हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने स्थान पर उतर गया.हालांकि इसे सूरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रह है. सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब हेलीकॉप्टर का इस स्थान पर उतरना पहले से तय था तो इस तरह की तैयारी क्यों की गयी कि आसपास के सारे कालीन उड़ने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola